
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: मईयां सम्मान योजना की 6वीं 7वीं और 8वीं किस्त जारी
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist: मईयां सम्मान योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। मईयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में आनी शुरू हो चुकी है।
8 मार्च 2025 को झारखंड सरकार ने इस योजना के तहत तीन किस्तों की कुल 7500 रुपए की राशि महिलाओं के बैंक खाते में भेजनी शुरू कर दी है, जिसका लाभ लगभग 38 लाख महिलाओं को मिला है।
अभी कई महिलाओं के आवेदन का वेरिफिकेशन जारी है, जो पूर्ण होते ही बाकी सभी महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिल जाएगा। इस लेख में हम बताएंगे कि इसका पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें और यह राशि किन महिलाओं को मिलेगी।
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईयां सम्मान योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहले सरकार 1000 रुपए की सहायता राशि देती थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है। दिसंबर 2024 तक इस योजना के तहत 5 किस्तों का भुगतान हो चुका है। जनवरी, फरवरी और मार्च 2025 की राशि अब एक साथ दी जा रही है।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
---|---|
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | 2500 रुपए हर महीने |
वर्ष | 2025 |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Out
इस योजना के अंतर्गत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं, जिनमें से 38 लाख महिलाओं के खाते में 8 मार्च 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुल 7500 रुपए की राशि भेज दी गई है।
अभी भी लाखों महिलाओं को इस किस्त का लाभ मिलना बाकी है। सरकार उनके आवेदनों की जांच कर रही है, ताकि अपात्र महिलाओं को हटाया जा सके। जिन महिलाओं के खाते में डीबीटी चालू नहीं है, उन्हें सलाह दी गई है कि वे इसे जल्द ही सक्रिय करवा लें।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Installment हेतु पात्रता
- झारखंड राज्य की मूल निवासी महिलाएं पात्र होंगी।
- 18 से 50 वर्षीय विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएं पात्र हैं।
- यह योजना केवल गरीब परिवारों की महिलाओं के लिए है।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए या उससे कम होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर के अलावा) नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 6th 7th 8th Kist Status कैसे देखें?
- मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होम पेज में लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज में अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- “आवेदन और भुगतान स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सत्यापित करें।
- इसके बाद Maiya Samman Yojana Payment Status खुल जाएगा, जहां आप सभी किस्तों का विवरण देख सकेंगे।
Maiya Samman Yojana Important Dates
घटना | तारीख |
---|---|
योजना की शुरुआत | 3 अगस्त 2024 |
आवेदन सत्यापन | 15 अगस्त 2024 |
पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 |
दूसरी किस्त | 13 सितंबर 2024 |
तीसरी किस्त | 8 अक्टूबर 2024 |
चौथी किस्त | 11 नवंबर 2024 |
पांचवीं किस्त | 6 जनवरी 2025 |
6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त | 8 मार्च 2025 |
इस योजना के तहत अभी भी कई महिलाओं को भुगतान किया जाना बाकी है। इसलिए, यदि आपने आवेदन किया है और अभी तक पैसा नहीं मिला है, तो अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक करें।