
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise – इन जिलों की महिलाओं को मिला 7500 रुपये, देखें अपनी जानकारी
झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। झारखंड सरकार ने राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में मईयां सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के रूप में 7500 रुपये एक साथ ट्रांसफर कर दिए हैं। सरकार ने 8 मार्च 2025 से इस राशि का भुगतान शुरू किया, जिसके पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिला।
अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि किन जिलों की महिलाओं को यह राशि मिली और आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं। पूरी जानकारी के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
मैयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 2024 में शुरू की गई मईयां सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य की जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। इस योजना के तहत 57 लाख से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें हर महीने यह राशि दी जाती है।
7500 रुपये का भुगतान हुआ या नहीं? ऐसे करें चेक
झारखंड सरकार ने जनवरी, फरवरी और मार्च की तीनों किस्तों (₹7500) को एक साथ भेजने का निर्णय लिया है।
- 8 मार्च 2025 को पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर हो चुकी है।
- 18 मार्च 2025 से बाकी 18 लाख महिलाओं को भी यह भुगतान मिलना शुरू हो गया है।
- यह राशि केवल उन महिलाओं को मिलेगी जो योजना की पात्रता को पूरा करती हैं।
यदि आपका नाम लाभार्थी सूची में है, तो जल्द ही आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।
मैयां सम्मान योजना 7500 भुगतान सूची जिला वार
नीचे दी गई तालिका में उन जिलों और लाभार्थी महिलाओं की संख्या दी गई है, जिन्हें यह राशि प्राप्त हुई:
जिला का नाम | लाभार्थी महिलाओं की संख्या |
---|---|
गिरिडीह | 3,39,482 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
पलामू | 2,58,651 |
रांची | 3,14,810 |
धनबाद | 2,54,706 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
चतरा | 1,48,625 |
देवघर | 1,90,263 |
गढ़वा | 1,65,606 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
गोड्डा | 1,43,066 |
दुमका | 1,37,667 |
जामताड़ा | 1,07,330 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सरायकेला | 1,14,049 |
लातेहार | 1,12,072 |
गुमला | 98,199 |
कोडरमा | 99,176 |
सिमडेगा | 66,851 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
खूंटी | 63,369 |
किन महिलाओं को मिलेगा 7500 रुपये
- झारखंड की स्थायी निवासी महिला होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाली महिलाओं को ही यह लाभ मिलेगा।
- परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है।
ये भी पढ़ें:
- PM Awas Yojana Survey Last Date 2025
- Mahtari Vandana Yojana List
- Subhadra Yojana New List 2025
- PM Vishwakarma Yojana Payment Status Check 2025
इन कारणों से 18 लाख महिलाओं को नहीं मिला ₹7500 – जल्दी करें सुधार
अगर आप पात्र होने के बावजूद इस योजना का लाभ नहीं पा रही हैं, तो थोड़ा इंतजार करें। भुगतान प्रक्रिया चरणों में की जा रही है।
यदि 4-5 दिन के अंदर पैसा नहीं आता है, तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क करें।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में झारखंड सरकार का यह कदम बेहद सराहनीय है। यदि आपको यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे अन्य महिलाओं तक जरूर पहुंचाएं।