
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise – इन जिलों की महिलाओं को मिला 7500 रुपये, देखें लिस्ट में अपना नाम
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise: झारखंड राज्य की महिलाओं के लिए यह बहुत अच्छी खबर है कि झारखंड सरकार ने राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त के 7500 रुपये एक साथ जारी कर दिए हैं। सरकार ने 8 मार्च 2025 से ही सभी महिलाओं के खातों में पैसे भेजने शुरू कर दिए हैं, जिसके पहले चरण में 38 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है।
किन जिलों की महिलाओं को यह लाभ मिला है और किन जिलों में लाभुकों की संख्या कितनी है, इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में उपलब्ध कराई जाएगी।
यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी महिला हैं, तो यह जानना जरूरी है कि किन जिलों की कितनी महिलाओं को 7500 रुपये का लाभ दिया गया है और आपको यह लाभ मिलेगा या नहीं। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना क्या है
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा वर्ष 2024 में मैया सम्मान योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके माध्यम से राज्य की सभी जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की धनराशि दी जाती है ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। यह योजना महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हुई है। इस योजना के तहत राज्य की 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें हर महीने 2500 रुपये की किस्त का लाभ दिया जा रहा है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update
झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रही मैया सम्मान योजना के तहत सभी महिलाओं के खातों में जनवरी, फरवरी और मार्च की तीनों किस्तों की राशि एक साथ भेजी जा रही है। 8 मार्च 2025 को सरकार ने 38 लाख महिलाओं के खातों में 7500 रुपये की धनराशि भेजी है, जो धीरे-धीरे सभी महिलाओं के खातों में पहुंच रही है।
यह राज्य सरकार द्वारा मैया सम्मान योजना की 6वीं, 7वीं और 8वीं किस्त का पहला चरण था। अब इसका दूसरा चरण भी शुरू हो चुका है, जिसमें 18 मार्च 2025 से शेष 18 लाख महिलाओं के खातों में पैसे भेजे जा रहे हैं। यह किस्त केवल उन्हीं महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की जाएगी जो इस योजना की पात्रता को पूरा करती हैं और जिनका नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment List District Wise
मैया सम्मान योजना के तहत 7500 रुपये की पेमेंट किन जिलों की महिलाओं को दी जाएगी और उन जिलों में लाभार्थियों की संख्या कितनी है, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
जिले का नाम | लाभुकों की संख्या |
---|---|
गिरिडीह | 3,39,482 |
हजारीबाग | 2,09,270 |
पलामू | 2,58,651 |
रांची | 3,14,810 |
धनबाद | 2,54,706 |
पूर्वी सिंहभूम | 2,35,505 |
बोकारो | 2,32,240 |
चतरा | 1,48,625 |
देवघर | 1,90,263 |
गढ़वा | 1,65,606 |
साहिबगंज | 1,37,464 |
गोड्डा | 1,43,066 |
दुमका | 1,37,667 |
जामताड़ा | 1,07,330 |
पश्चिम सिंहभूम | 1,36,833 |
पाकुड़ | 1,16,050 |
सरायकेला | 1,14,049 |
लातेहार | 1,12,072 |
गुमला | 98,199 |
कोडरमा | 99,176 |
सिमडेगा | 66,851 |
रामगढ़ | 93,543 |
लोहरदगा | 69,330 |
खूंटी | 63,369 |
सिर्फ इन महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी महिला के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- लाभार्थी महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए, तभी उनके खाते में पैसे भेजे जाएंगे।
Mahtari Vandana Yojana App 2025
इन कारणों से 18 लाख महिलाओं को नहीं मिले 7500 रुपये, जल्दी करें यह काम
यदि आप इस योजना की पात्रता को पूरा करती हैं, फिर भी आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं, तो थोड़ा इंतजार करें। खातों में पैसे आने में कुछ समय लग सकता है क्योंकि सरकार द्वारा धीरे-धीरे सभी के खातों में पैसे भेजे जा रहे हैं।
यदि 4-5 दिनों के भीतर भी आपके खाते में पैसे नहीं आते हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 1800-890-0215 पर संपर्क कर सकते हैं।