
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status – आपके खाते में 7500 रूपये आये या नहीं, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status: झारखंड की मईया सम्मान योजना के तहत हाल ही में 24 जिलों की 38 लाख महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि डाली गई है। यह योजना का पहला चरण था, जिसमें महिलाओं को जनवरी, फरवरी और मार्च तीनों महीनों की आर्थिक सहायता एक साथ प्रदान की गई है।
पहले चरण के बाद दूसरे चरण में 14 जिलों की पात्र महिलाओं के खाते में 7500 रुपये की राशि आनी शुरू हुई है। वहीं, 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए थे, जिन्हें भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जो महिलाएं भौतिक सत्यापन करवा लेंगी उन्हें भी जल्दी ही 7500 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे में जो महिलाएं यह जानना चाहती हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं वे Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status चेक करके इसकी जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती हैं, इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ें।
मईया सम्मान योजना क्या है?
झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के हित में मईया सम्मान योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत सरकार लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, जिससे वे अपनी आवश्यकताओं को स्वयं पूरा कर सकें।
अब तक इस योजना के तहत आठ किस्त जारी की जा चुकी हैं, जो लाभार्थी महिलाओं के खाते में धीरे-धीरे जमा हो रही हैं। जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत 57 लाख महिलाएं पंजीकृत हैं, जिन्हें जनवरी और फरवरी माह की किस्त समय पर नहीं मिल पाई थी।
इसलिए सरकार ने मार्च 2025 में जनवरी, फरवरी और मार्च, तीन महीनों की सहायता राशि यानी 7500 रुपये की धनराशि एक साथ भेजने का निर्णय लिया है।
महिलाएं यह जानने के लिए Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status चेक कर सकती हैं कि उनके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update
झारखंड सरकार की इस योजना के तहत 8 मार्च 2025 से महिलाओं के खाते में जनवरी, फरवरी और मार्च तीनों महीनों की सहायता राशि आनी शुरू हुई है। पहले चरण में 38 लाख महिलाओं के खाते में सहायता राशि भेजी गई, जिसके बाद अन्य पात्र महिलाओं के खाते में धीरे-धीरे पैसे भेजे जा रहे हैं।
हालांकि, 18 लाख महिलाओं के आवेदन होल्ड पर रखे गए हैं, जिन्हें भौतिक सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन पूरा होने के बाद इन महिलाओं को भी 7500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। संभावना है कि इन महिलाओं के खाते में ईद से पहले यह राशि भेज दी जाएगी।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment के लिए पात्रता
- झारखंड राज्य की स्थायी निवासी महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- महिलाओं की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं होना चाहिए।
- यदि परिवार में कोई आयकर दाता है, तो उस परिवार की महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- महिला के पास राशन कार्ड, आधार कार्ड और खुद का बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।
- आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक होना चाहिए और डीबीटी चालू होनी चाहिए।
- परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?
मईया सम्मान योजना के तहत पात्र महिलाओं की पहचान जारी है। जो महिलाएं भौतिक सत्यापन करवा लेंगी, उनके खाते में भी जल्द ही छठवीं, सातवीं और आठवीं किस्त के पैसे भेज दिए जाएंगे। लाभार्थी महिलाएं निम्नलिखित चरणों का पालन करके भुगतान की स्थिति देख सकती हैं:
- सबसे पहले मईया सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर दिए गए “लॉगिन” विकल्प पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुलेगा, इसमें यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके “लॉगिन” बटन पर क्लिक करें।
- अब अगले पेज पर दिए गए विकल्प “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” पर क्लिक करें।
- फिर आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करके “गेट ओटीपी” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे दर्ज करके सत्यापित करें।
- ओटीपी सत्यापन के बाद Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, जहां से आप देख सकते हैं कि आपके खाते में पैसे आए हैं या नहीं।
यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद, महिलाएं आसानी से यह जान सकती हैं कि उन्हें 7500 रुपये की सहायता राशि मिली है या नहीं। यदि किसी महिला को अभी तक यह राशि प्राप्त नहीं हुई है, तो वह अपने नजदीकी सरकारी कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।