
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update: आज 14 जिलों की महिलाओं को मिलेंगे 7500 रुपये
झारखंड सरकार की मईयां सम्मान योजना के तहत पंजीकृत महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 7500 रुपये की भुगतान प्रक्रिया का दूसरा चरण आज शुरू हो रहा है। पहले चरण में, 38 लाख महिलाओं के खातों में जनवरी, फरवरी और मार्च की कुल सहायता राशि भेजी जा चुकी थी।
अब 17 मार्च 2025 को 14 जिलों की लाभार्थी महिलाओं को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। पहले चरण में 24 जिलों की महिलाओं को यह लाभ दिया गया था और अब दूसरे चरण में शेष जिलों को शामिल किया गया है। इस लेख में आपको बताएंगे कि किन महिलाओं को यह सहायता मिलेगी, कौन इससे वंचित रहेगा और आप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक कर सकते हैं।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Update – संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
---|---|
राज्य | झारखंड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
मार्च भुगतान राशि | ₹7500 |
स्टेटस चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
किन 14 जिलों की महिलाओं को मिलेगा पैसा?
आज से 7500 रुपये का भुगतान इन 14 जिलों की महिलाओं को किया जाएगा:
- खूंटी
- लातेहार
- हजारीबाग
- रामगढ़
- रांची
- कोडरमा
- चाईबासा
- पश्चिमी सिंहभूम
- पूर्वी सिंहभूम
- दुमका
- साहेबगंज
- पलामू
- देवघर
- गिरिडीह
Maiya Samman Yojana 7500 Payment के लिए पात्रता
- महिला झारखंड की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला का परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये या उससे कम होनी चाहिए।
- राशन कार्ड और आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य है।
- परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
किन्हें नहीं मिलेगा योजना का लाभ?
अगर किसी महिला के आवेदन में ये कमियां पाई गईं, तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा:
- बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है।
- बैंक खाते में डीबीटी (DBT) चालू नहीं है।
- गलत जानकारी जमा की गई है।
- परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक है।
- महिला की उम्र 50 वर्ष से अधिक है।
Maiya Samman Yojana 7500 Payment Status कैसे चेक करें?
अगर बैंक खाते में राशि जमा हो गई है, तो SMS के माध्यम से सूचना दी जाएगी। अगर SMS नहीं आया, तो आप इन स्टेप्स को फॉलो करके स्टेटस चेक कर सकते हैं:
- मईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- मुख्य पृष्ठ पर “लॉगिन” के विकल्प पर क्लिक करें।
- यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और Login करें।
- “आवेदन एवं भुगतान स्थिति” पर क्लिक करें।
- अपना आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें और “गेट ओटीपी” पर क्लिक करें।
- रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आया ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित करें।
- इसके बाद आपका पेमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखेगा।
अब आप देख सकते हैं कि आपके खाते में 7500 रुपये जमा हुए हैं या नहीं।
निष्कर्ष:
मईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 7500 रुपये की आर्थिक सहायता चरणबद्ध तरीके से दी जा रही है। यदि आप पात्र हैं और अभी तक राशि नहीं मिली है, तो स्टेटस चेक करें और अपने दस्तावेजों को सुनिश्चित करें।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करें।