
Subhadra Yojana Beneficiary List 2025: सुभद्रा योजना की लाभार्थी लिस्ट जारी, यहाँ से चेक करें अपना नाम
Subhadra Yojana Beneficiary List 2025: उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा संचालित सुभद्रा योजना के तहत लगभग 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया गया है, लेकिन अभी तक इस योजना के तहत 98 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
s
इन महिलाओं के नाम की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है, जिसमें अपना नाम ढूंढकर महिलाएं यह पुष्टि कर सकती हैं कि उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। यदि इस सूची में आपका नाम है, तो आपको सरकार द्वारा पांच सालों में कुल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सुभद्रा योजना की लाभार्थी सूची में नाम कैसे देखें। Subhadra Yojana Beneficiary List में अपने क्षेत्र के आधार पर महिलाएं अपने नाम की जांच कर सकती हैं। यदि आप जानना चाहते हैं कि इस सूची में आपका नाम है या नहीं, तो इसकी जांच करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
Subhadra Yojana क्या है?
सुभद्रा योजना को उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा है, जिसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को पांच साल में 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। महिलाओं को साल में 10,000 रुपये की सहायता राशि 5,000 रुपये की दो किस्तों में दी जाएगी। प्रत्येक किस्त छह महीने के अंतराल में जारी होगी। इस राशि से महिलाएं घर पर छोटा-मोटा रोजगार शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपनी जरूरतों को स्वयं पूरा कर पाएंगी।
इस योजना के तहत 1 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य बनाया गया है। अब तक महिलाओं को दो किस्तों का लाभ दिया जा चुका है, जिसमें दूसरी किस्त हाल ही में 8 मार्च 2025 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जारी की गई है। जिन महिलाओं के नाम लाभार्थी सूची में शामिल हैं, केवल उन्हें ही इसका लाभ मिलता है। इसलिए आप अपना नाम इस सूची में जरूर चेक कर लें।
Subhadra Yojana Beneficiary List Overview
योजना का नाम | सुभद्रा योजना |
---|---|
राज्य | ओडिशा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
वर्ष | 2025 |
लिस्ट चेक | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://subhadra.odisha.gov.in/ |
Subhadra Yojana Beneficiary List क्या है?
सुभद्रा योजना लाभार्थी सूची में उन सभी महिलाओं के नाम दर्ज हैं, जिनके आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। अब इन महिलाओं को इस योजना के तहत अगले पांच साल में 50,000 रुपये की धनराशि दी जाएगी। जिन महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किया है, वे इस सूची में अपने नाम की जांच कर यह पुष्टि कर सकती हैं कि उनके आवेदन को स्वीकृति मिली है या नहीं। यदि आपको आपका नाम इस सूची में मिलता है, तो आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है और आगे आप इस योजना का लाभ लेने के पात्र हैं।
Subhadra Yojana Odisha के क्या लाभ हैं?
- इस योजना के तहत सरकार लाभार्थी महिलाओं को पांच साल में 50,000 रुपये प्रदान करेगी।
- योजना के अंतर्गत महिलाओं को हर साल 10,000 रुपये दिए जाएंगे।
- यह सहायता राशि हर साल 5,000 रुपये की दो किस्तों में महिलाओं के खाते में जमा की जाएगी।
- प्रत्येक किस्त का हस्तांतरण छह महीने के अंतराल में किया जाएगा।
- महिलाएं इस राशि से बुनाई, सिलाई, डेयरी आदि छोटे व्यवसाय शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकती हैं और अपनी निजी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकती हैं।
- इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
- सुभद्रा योजना महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की उम्मीद करती है।
Subhadra Yojana 2025 के लिए पात्रता
- उड़ीसा राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को सरकार सुभद्रा योजना का लाभ प्रदान करेगी।
- इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम होगी।
- योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
- सुभद्रा योजना के लिए वे महिलाएं पात्र होंगी जिनके परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी, आयकर दाता या ट्रैक्टर के अलावा कोई चार पहिया वाहन न हो।
- इसके लिए महिला के पास 5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि और 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:
- PM Awas Yojana First Kist Date
- PMKVY 4.0 Online Registration
- Nrega Job Card List 2025
- Smam Kisan Yojana Registration Kaise Kare
- Har Ghar Har Grihini Yojana 2025
Subhadra Yojana Beneficiary List कैसे चेक करें?
सुभद्रा योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें:
- सबसे पहले सुभद्रा योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://subhadra.odisha.gov.in/ पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर “Beneficiary List” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना जिला, ब्लॉक/यूएलबी और जीपी/वार्ड चुनना होगा।
- इसके बाद “View” विकल्प पर क्लिक करें।
- आपके सामने लाभार्थी सूची खुल जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना नाम खोज सकते हैं।
यदि इस सूची में आपका नाम शामिल है, तो इसका मतलब है कि आपका आवेदन स्वीकृत हो चुका है और आपको इस योजना का लाभ मिलेगा। यदि आपका नाम सूची में नहीं है, तो हो सकता है कि आपका आवेदन अभी प्रक्रिया में हो या अस्वीकृत कर दिया गया हो।
इस योजना के तहत सभी योग्य महिलाओं को लाभ देने की प्रक्रिया लगातार जारी है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।