
Subhadra Yojana New List 2025: लाभार्थियों की सूची जारी – ऐसे देखें अपना नाम
अगर आपने सुभद्रा योजना में आवेदन किया है और अब अपना नाम लाभार्थी सूची में देखना चाहते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है। इस आर्टिकल में हम आपको Subhadra Yojana New List 2025 को ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे। इसके अलावा, आर्टिकल के अंत में महत्वपूर्ण लिंक दिए गए हैं, जिनसे आप आसानी से अपना नाम सूची में खोज सकते हैं।
सुभद्रा योजना क्या है?
ओडिशा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुभद्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को अगले 5 वर्षों में कुल ₹50,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- हर साल ₹10,000 की सहायता, जो दो किश्तों में दी जाएगी।
- रक्षाबंधन और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ₹5,000 – ₹5,000 की राशि सीधे बैंक खाते में जमा होगी।
- 21 से 60 वर्ष की 1 करोड़ महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी।
- अभी तक 80 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
- इस योजना के लिए ₹55,825 करोड़ का बजट पास किया गया था।
Subhadra Yojana New List 2025 कैसे चेक करें?
यदि आप सुभद्रा योजना 2025 की नई सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं, तो आप इसे ऑनलाइन मोड में चेक कर सकते हैं। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाएं।
- पेज को नीचे स्क्रॉल करें और “Beneficiary List” बटन पर क्लिक करें।
- अब अपना जिला, ब्लॉक/यूएलबी और जीपी/वार्ड सिलेक्ट करें।
- इसके बाद “View” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने लाभार्थियों की पूरी सूची आ जाएगी।
- सूची को डाउनलोड करें और अपने आधार नंबर या आवेदन संख्या से अपना नाम खोजें।
नोट: सुभद्रा योजना की अगली किस्त 8 मार्च को जारी होने की उम्मीद है। इसलिए, समय पर अपना स्टेटस चेक करें।
अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगी, तो इसे सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें और अन्य लोगों को भी लाभ उठाने में मदद करें।
ये भी पढ़ें: