झारखंड सरकार द्वारा अपने राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए मईयां सम्मान योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इस योजना का लाभ 18 वर्ष से लेकर 50 वर्ष तक की सभी महिलाओं को दिया जा रहा है।
अगर आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो आगे इस आर्टिकल में हम आपको मईयां सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट के बारे में बताने वाले हैं। जिसके माध्यम से आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं और इसी वेबसाइट के जरिए आप आवेदन का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। योजना से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
मईयां सम्मान योजना क्या है?
झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक लाभ देने के लिए मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राज्य की सभी लाभार्थी महिलाओं एवं बहनों को हर महीने 2500 रुपए की सहायता राशि दी जा रही है। इस योजना का लाभ राज्य की 57 लाख पंजीकृत महिलाओं को प्राप्त हो रहा है।
पहले सरकार द्वारा ₹1000 की सहायता राशि दी जा रही थी लेकिन दिसंबर 2024 से इसे बढ़ाकर ₹2500 हर महीने कर दिया गया है। इस योजना के तहत अब तक सभी लाभार्थी महिलाओं को 8 किस्तों का लाभ मिल चुका है। सरकार द्वारा हाल ही में तीन किस्तों की राशि एक साथ यानी ₹7500 रूपये की सहायता राशि सभी महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की गई है।
Maiya Samman Yojana Official Website Overview
योजना का नाम | मईयां सम्मान योजना |
---|---|
राज्य | झारखण्ड |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
लाभ | ₹2500 रूपये हर महीने |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mmmsy.jharkhand.gov.in/ |
मईयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं एवं बहनों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और उन्हें किसी पर निर्भर रहने की जरूरत ना पड़े। इससे परिवार में महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी और उन्हें समाज में सम्मान मिलेगा।
Maiya Samman Yojana में आवेदन हेतु पात्रता
- केवल झारखंड राज्य की स्थाई निवासी महिलाएं ही इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
- आवेदन करने वाली महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- महिला के परिवार की सालाना आय ₹2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला के घर में चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।
मईयां सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Maiya Samman Yojana Official Website
झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना के लिए एक ऑफिशियल वेबसाइट mmmsy.jharkhand.gov.in लांच की गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से आप मईयां सम्मान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन, आवेदन का स्टेटस, बेनिफिशियरी लिस्ट चेक करने जैसी विभिन्न सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।
Maiya Samman Yojana Official Website से आवेदन कैसे करें?
- मईयां सम्मान योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालकर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- Enter Aadhar पर क्लिक करें और अपना आधार नंबर दर्ज करें, फिर Capture Biomatric पर क्लिक करें।
- बायोमेट्रिक फिंगर वेरिफिकेशन करें।
- अब आधार का पूरा डिटेल्स खुल जाएगा।
- अपनी फोटो अपलोड करें और आगे बढ़ें।
- आवेदन फार्म में सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करें, इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।
महत्वपूर्ण नोट:
ऊपर बताई गई आवेदन प्रक्रिया तभी काम करेगी जब आपके पास CSC लॉगिन आईडी होगी। अगर आपके पास CSC लॉगिन आईडी नहीं है, तो आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं